Skip to main content

दिल्ली : पार्क में बेंच से पैर नहीं हटाया तो मार दी गोली

 

देश की राजधानी अब क्राइम की भी राजधानी बन गई है जहां मामूली विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके कि है जहा पर शनिवार दोपहर को राजा आलम नामक एक 23 वर्षीय युवक पार्क में बैठा हुआ था। थोड़ी देर बाद वहीं पर कोई दूसरा आदमी आया और उसने राजा आलम को बेंच से पैर हटाने के लिए कहा।

महावीर एन्क्लेव के निवासी राजा आलम ने अपना पैर नीचे रखने से मना कर दिया जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और दूसरा व्यक्ति वहा से चला गया। लेकिन थोड़ी  ही देर बार वह व्यक्ति अपने दो अन्य साथियो के साथ वहा पर फिर वापस आया और वो राजा आलम के साथ झगड़ने लगे। इसी बीच उनमे से एक आदमी ने राजा आलम पर पर गोली चला दी और वहा से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक राजा आलम उपचार के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती किया गया है जहा उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने घटना कि जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए अलग अलग जगहों पर दबिश दे रही है।

Comments

Popular posts from this blog

किसान आंदोलन - दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान और पुलिस आमने सामने

  कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने दिल्ली के लिए जाने का एलान किया हुआ है और वे वीरवार  की शाम को पानीपत में ठहर गए हैं, जिससे आज सोनीपत के प्रशासन व पुलिस के लिए अग्नि परीक्षा होगी। किसानों को पानीपत से सोनीपत तक जाने से रोकने के लिए सबसे पहले हल्दाना बॉर्डर पर पुलिस से जूझना होगा और उसके बाद राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में किसानो की  गिरफ्तारी करने की पूरी प्लानिंग की हुई है, जिससे वहां हालत बिगड़ने के पूरे आसार हैं। किसानों को इस तरह रोकने में प्रशासन व पुलिस अगर सफल नहीं होती है तो हरियाणा-दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आपस में टकराव के आसार हो सकते हैं। क्योंकि दिल्ली में किसानों का प्रवेश करने से रोकने के लिए वहां की पुलिस लगी हुई है। किसान संगठनों ने दिल्ली जाने का जो संकल्प किया हुआ है और जिस तरह से किसान संगठन दिल्ली की तरफ आगे बढ़ते ही जा रहे हैं, उसी तरह से उनकी संख्या भी बढ़ती जा रही है। किसानों को जगह - जगह रोकने की कोशिश की जा रही है , लेकिन उसके बाद भी वे आगे बढ़ते जा रहे हैं। अब उनको पानीपत से सोनीपत में आने से रोकने के लिए हल्दाना बॉर्डर को पूरी तरह से सील किया गया है। उसके बाद

BJP की सुशील मोदी को राज्यसभा भेजने की तैयारी

  बिहार :  BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी राज्यसभा के उपचुनाव में एनडीए की तरफ से उम्मीदवार होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को सुशील मोदी के नाम की घोषणा कर दी । भाजपा ने राजयसभा के लिए सुशील मोदी के नाम का सिबंल पत्र जारी किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी कई बड़े -बड़े पदों पर रह चुके हैं। नीतीश कुमार की जो पिछली सरकार थी उसमे  2005 से ही डिप्टी सीएम चले आ रहे थे। हालाँकि नई सरकार में उन्हें कोई पद नहीं दिया गया था। तभी से ये अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज सकती है।    भागलपुर से सांसद रह चुके सुशील मोदी पहली बार राज्यसभा के लिए चुने जाएंगे। दस साल की उम्र से ही बाल स्वयंसेवक सुशील मोदी 2005 से लगातार विधान पार्षद हैं। बिहार विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। ये अनुमान लगाया जा रहा है की पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से जो खाली हुई बिहार की एकमात्र राज्यसभा की सीट पर अगर जरूरत पड़ी 14 दिसंबर को चुनाव होगा। लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे के दौरान समझौते के तहत भाजपा ने अपने कोटे स