Skip to main content

Gold Price Today : सोने की कीमतों में फिर आई तेजी - चांदी के भाव में भी उछाल

 

Gold

मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने और चांदी के भाव ने तेजी पकड़ी। HDFC Securities के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में सोने के भाव में 816 रुपये के उछाल के साथ 49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आपको बता दे इससे पहले सोने का भाव 48,614 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

मंगलवार को सोने के साथ साथ चांदी भी जमकर चमकी और इसकी कीमतों में जबरदस्त तेजी आई। मंगलवार को चांदी के भाव में 3,063 रुपये प्रति किलोग्राम उछाल के साथ चांदी की कीमत 64,361 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जबकि चांदी 61,298 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोने का वैश्विक भाव मंगलवार को बढ़त के साथ 1864 डॉलर प्रति औंस और चांदी की वैश्विक भाव मंगलवार को 24.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

चीन ने बनाया नकली सूरज - असली सूरज से भी है दस गुना अधिक गर्म

  इन्सान की कुछ और कर दिखाने की चाहत ने ही विज्ञान को जन्म दिया जिसके फलस्परूप इंसान की जिंदगी ही बदल गई। सभी देशो में तकनीक के मामले में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ सी लगी हुई है। हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार ऐसा लग रहा है जैसे चीन ने तकनीक के मामले में अमेरिका, ब्रिटेन और जापान जैसे विकसित देशों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। चीन की सरकारी मीडिया की माने तो उन्होंने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि चीन ने  सफलतापूर्वक कृत्रिम सूरज का निर्माण कर लिया है। चीन के वैज्ञानिकों के अनुसार ये ऐसा परमाणु फ्यूजन है, जो असली सूरज से भी दस गुना ज्यादा ऊर्जा देगा। कृत्रिम सूरज का प्रकाश भी असली सूरज की तरह तेज होगा। चीन वर्ष 2006 से की कृत्रिम सूरज बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा था। इस प्रोजेक्ट की सफलता ने दुरी दुनिया में चीन का लोहा मनवा दिया है। चीन ने कृत्रिम सूरज को HL-2M नाम दिया है इस प्रोजेक्ट पर चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन के साथ साउथवेस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिक्स के वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत करके एक सपने जैसे काम को हकीकत में बदल दिया। चीनी मीडिया के

दिल्ली : पार्क में बेंच से पैर नहीं हटाया तो मार दी गोली

  देश की राजधानी अब क्राइम की भी राजधानी बन गई है जहां मामूली विवाद में एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके कि है जहा पर शनिवार दोपहर को राजा आलम नामक एक 23 वर्षीय युवक पार्क में बैठा हुआ था। थोड़ी देर बाद वहीं पर कोई दूसरा आदमी आया और उसने राजा आलम को बेंच से पैर हटाने के लिए कहा। महावीर एन्क्लेव के निवासी राजा आलम ने अपना पैर नीचे रखने से मना कर दिया जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और दूसरा व्यक्ति वहा से चला गया। लेकिन थोड़ी  ही देर बार वह व्यक्ति अपने दो अन्य साथियो के साथ वहा पर फिर वापस आया और वो राजा आलम के साथ झगड़ने लगे। इसी बीच उनमे से एक आदमी ने राजा आलम पर पर गोली चला दी और वहा से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक राजा आलम उपचार के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती किया गया है जहा उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने घटना कि जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों को पकड़ने के लिए अलग अलग जगहों पर दबिश दे रही है।

किसान आंदोलन - दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान और पुलिस आमने सामने

  कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने दिल्ली के लिए जाने का एलान किया हुआ है और वे वीरवार  की शाम को पानीपत में ठहर गए हैं, जिससे आज सोनीपत के प्रशासन व पुलिस के लिए अग्नि परीक्षा होगी। किसानों को पानीपत से सोनीपत तक जाने से रोकने के लिए सबसे पहले हल्दाना बॉर्डर पर पुलिस से जूझना होगा और उसके बाद राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में किसानो की  गिरफ्तारी करने की पूरी प्लानिंग की हुई है, जिससे वहां हालत बिगड़ने के पूरे आसार हैं। किसानों को इस तरह रोकने में प्रशासन व पुलिस अगर सफल नहीं होती है तो हरियाणा-दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आपस में टकराव के आसार हो सकते हैं। क्योंकि दिल्ली में किसानों का प्रवेश करने से रोकने के लिए वहां की पुलिस लगी हुई है। किसान संगठनों ने दिल्ली जाने का जो संकल्प किया हुआ है और जिस तरह से किसान संगठन दिल्ली की तरफ आगे बढ़ते ही जा रहे हैं, उसी तरह से उनकी संख्या भी बढ़ती जा रही है। किसानों को जगह - जगह रोकने की कोशिश की जा रही है , लेकिन उसके बाद भी वे आगे बढ़ते जा रहे हैं। अब उनको पानीपत से सोनीपत में आने से रोकने के लिए हल्दाना बॉर्डर को पूरी तरह से सील किया गया है। उसके बाद