Thursday, February 11, 2021

12वीं कक्षा के छात्र ने गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल - गिरफ्तार

 

हरियाणा के जींद जिले में एक शर्मनाक घटना हुई है जींद के स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा और उसी स्कूल का 12वीं कक्षा के छात्र ने अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Video) पर वायरल किया है।  छात्रा ने सारा आरोप अपने दोस्त पर ही लगाया है। कहा जाता है कि 12वीं कक्षा के छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) को वीडियो कॉल की थी। तभी उसने उसकी अश्लील वीडियो बनायी और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित छात्रा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई और उस पर मामला दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया है।

बताया जाता है की दोनों लड़की और लड़का जींद के एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। छात्रा 11वीं कक्षा तो आरोपी 12वीं कक्षा में पड़ता है। महिला एसएचओ ने बताया 18 वर्षीय लड़के ने  लड़की का नवंबर के महीने में अश्लील वीडियो बनाया था। अब उस लड़के ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित लड़की की उम्र 17 साल है जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

वहीं एक अन्य घटना जो हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर हुई जिसमे एक महिला अपने पति के साथ जा रही थी। तभी अचानक महिला से ऑटो चालक व उसके दोस्त ने पति के सामने ही सामूहिक बलात्कार की शर्मसार कर देने वाली इस घटना को अंजाम दिया गया किया।  बलात्कार करने के बाद पीड़ित महिला व उसके पति को बनीपुर चौक पर ही छोड़ कर वहां से भाग गए। पीड़ित महिला और उसके पति ने  कसौला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सामूहिक  बलात्कार की घटना ने जिला में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts