Sunday, February 7, 2021

वैलेंटाइन डे स्पेशल : किराए का 'बॉयफ्रेंड' - अब तक कर चूका है 45 से भी अधिक लड़कियों को डेट

 


‘वेलेंटाइन वीक’ शुरू हो गया है, जो 14 फरवरी वेलेंटाइन डे तक चलेगा। वेलेंटाइन वीक में प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रोमिस डे, हग डे और किस डे आएंगे जिनको लेकर कपल्स में काफी उत्साह है। लेकिन जो लड़किया सिंगल है उनको भी मायूस होने की जरुरत नहीं है क्योंकि ये खबर आपके चेहरे पर भी मुस्कान ला सकती है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में जानकारी देंगे जो बीते तीन वर्षों से ‘किराए पर बॉयफ्रेंड’ बनता आ रहा है। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे ने इस शख्स से जुडी जानकारी शेयर की है जो लोगों को बहुत पसंद आयी। तो आइये नजर डालते है इस शख्स की जिंदगी पर जिसका नाम है शकुल

शकुल की जिंदगी में कभी भी कोई गर्लफ्रेंड नहीं रही। वो अपने दोस्तों को डेट करते देख बहुत दुखी होता और अपने आप को कोसता। वेलेंटाइन-डे जैसे दिन वो खुद को बहुत कमजोर और छोटा महसूस करता था। हालाँकि उसने लड़कियों को प्रपोज भी किया लेकिन वो भी उसको एक दोस्त के तौर पर ही पसंद करती थीं।

फिर एक दिन उसके दिमाग में विचार आया की शायद लड़कियों भी जो मेरी तरह सिंगल है वो वेलेंटाइन डे पर मेरी तरह साथी पाने की चाहत रखती होंगी। जिसके बाद उसने एक पोस्ट डाली " मैं एक शानदार और खुले विचारों वाला बंदा हूं। मैं इस वेलेंटाइन डे आपको सिर रखने के लिए कंधा दे सकता हूं या फिर दोस्त बनकर आपके दिन को खास बना सकता हूं।" इस पोस्ट के बाद उसको बहुत सी लड़कियों के संदेश आए और वो 3 सालों से 14 फरवरी को Boyfriend on Rent होता है। इस तरह से उसने अबतक 45 से भी ज्यादा लड़कियों को डेट किया और उनके अकेलेपन को बांटने की कोशिश की!

हालाँकि कुछ लोगो ने उसे ‘जिगलो’ भी कहा। यहां तक उसके परिवार वाले भी इससे खुश नहीं थे और उसको कोसते थे कि उनकी परवरिश में क्या कमी रह गयी थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts