Friday, February 19, 2021

उत्तर प्रदेश : क्लास में जाकर साथी ने छात्र को मारी गोली - घर में घुसकर छात्रा पर भी दागी गोली

 

उत्तर प्रदेश के झांसी में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आयी जिसमे एक ही कॉलेज में पड़ने वाले छात्र ने एक लड़का और लड़की को गोली मारकर हत्या की छात्र को तो कॉलेज टाइम में ही गोली मारी और लड़की को उसके घर जाकर गोली मारी।  कुछ लोगों का कहना है किजब वो लड़का छात्रा को गोली मार कर भाग रहा था तो  इस कॉलेज स्टूडेंट को इलाके के लोगों ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।इस गोलीबारी की घटना के बारे में खुलकर तो  शुक्रवार (19-02-2021) को दोपहर के वक्त बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में सबसे पहले यह गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में छात्रा की मौत हो चुकी है जबकि छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मथुरा के रहने वाले हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में पढ़ाई करते थे। शुक्रवार को वो अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान क्लास में घुसे उनके साथी ने उन्हें गोली मार दी। जैसे ही क्लास में गोली चलने की आवाज छात्र हुई तो उससे भागदौड़ हो गयी जिसके कारण वो छात्र वहां से भागने में कामयाब हो गया।

जब उन दोनों को गोली लगी तो उन दोनों घायल छात्र और छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि कुछ देर बाद लड़की ने अस्पताल में दम तोड़ दिया और छात्र की हालत अभी भी नाजुक है।

झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने बयान में बताया है कि जिस वक्त छात्र को क्लासरूम के अंदर गोली मारी गई, उस वक्त पढ़ाई चल रही थी। पुलिस ने उस आरोपी लड़के के पास से 32 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि छात्र और छात्रा को गोली मारने की वजह का पता नहीं चल सका है। आरोपी लड़के से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उस आरोपी से जल्द से जल्द सच का पता लगाया जायगा ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts